NZ vs IND: पहले वनडे में भारत की ताकत बढ़ाएंगे रोहित-कोहली, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
New Zealand vs India, 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-2 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज में भी जीत से शुरुआत करने पर होगी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी। वहीं भारतीय टीम शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी। सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी से टीम का अनुभव बढ़ेगा।
Original source: cms.patrika.com →