U19 Asia Cup: पिछले 2 संस्करण से टीम इंडिया हार रही है फाइनल, जानें किस टीम का अंडर 19 एशिया कप में रहा है दबदबा
Team India at U19 ODI Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप का 13वां संस्करण 5 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया का पिछले दोनों संस्करणों में प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन दोनों बार उसे खिताबी मुकाबले में हार मिली है। 2024 में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराया था, तो 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दबदबा रहा है।
Original source: cms.patrika.com →