sports

Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ और सचिन दास के नाबाद अर्धशतक, महाराष्ट्र ने बंगाल को 10 विकेट से दी शिकस्त

Bangal vs Maharashtra in Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के राउंड-4 में गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में महाराष्‍ट्र ने बंगाल के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। बंगाल ने अपनी पहली पारी में 143 रन बनाए थे। इसके जवाब मे महाराष्‍ट्र ने 218 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 75 रन की बढ़त हासिल की। फिर बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में 186 रन बनाते हुए महाराष्‍ट्र के सामने 112 रन का मामूल लक्ष्‍य रखा। महाराष्‍ट्र के स्‍टार ओपनर पृथ्‍वी शॉ ने 53 और सचिन दास ने 61 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को 10 विकेट से आसान जीत दिलाई।

Original source: cms.patrika.com →