sports

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

WPL 2027 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बुधवार (04 नवंबर) को आगामी महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट का पांचवां सीजन होगा, जिसमें नॉकआउट सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे. 5 टीमें मैदान पर ट्रॉफी के लिए उतरेंगी. सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच वडोदरा में होगा.

सभी मुकाबले 2 शहरों में खेले जाएंगे, जिसमें मुंबई और वडोदरा शामिल है. दोनों ही जगह 11-11 मैच होंगे. पहले 11 मुकाबले वडोदरा में 24 जनवरी तक खेले जाएंगे. फिर 26 जनवरी से नॉकआउट सहित बाकी के 11 मैच मुंबई में होंगे. फाइनल मुकाबला 07 फरवरी को होगा. लीग स्टेज के मैच 03 फरवरी तक खेले जाएंगे.

5 फरवरी को होने वाले एलिमिनेटर के साथ खिताबी दौड़ और तेज हो जाएगी, जिसमें पॉइंट्स टेबल पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी. लीग स्टैंडिंग में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जो रविवार, 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि 25 जनवरी, 04 फरवरी और 06 फरवरी 2027 को कोई मैच नहीं है (रेस्ट डे).

कितने बजे शुरू होंगे मैच

सभी 22 मैच भारतीय समयानुसार (IST) शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे. टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम बाजी मारती है. पिछले यानी 2026 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता था.

ऐसा है WPL 2027 का पूरा शेड्यूल


मैच नं. दिन तारीख मैच समय स्थान
1 गुरुवार 14 जनवरी 2027
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
2 शुक्रवार 15 जनवरी 2027
गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्ज
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
3 शनिवार 16 जनवरी 2027
दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
4 रविवार 17 जनवरी 2027
यूपी वॉरियर्ज vs मुंबई इंडियंस
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
5 सोमवार 18 जनवरी 2027
गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
6 मंगलवार 19 जनवरी 2027
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्ज
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
7 बुधवार 20 जनवरी 2027
गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
8 गुरुवार 21 जनवरी 2027
यूपी वॉरियर्ज vs दिल्ली कैपिटल्स
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
9 शुक्रवार 22 जनवरी 2027
गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
10 शनिवार 23 जनवरी 2027
दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
11 रविवार 24 जनवरी 2027
यूपी वॉरियर्ज vs गुजरात जायंट्स
शाम 7:30 बजे
वडोदरा
12 मंगलवार 26 जनवरी 2027
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शाम 7:30 बजे
मुंबई
13 बुधवार 27 जनवरी 2027
दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
शाम 7:30 बजे
मुंबई
14 गुरुवार 28 जनवरी 2027
मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्ज
शाम 7:30 बजे
मुंबई
15 शुक्रवार 29 जनवरी 2027
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स
शाम 7:30 बजे
मुंबई
16 शनिवार 30 जनवरी 2027
मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स
शाम 7:30 बजे
मुंबई
17 रविवार 31 जनवरी 2027
यूपी वॉरियर्ज vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शाम 7:30 बजे
मुंबई
18 सोमवार 01 फरवरी 2027
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
शाम 7:30 बजे
मुंबई
19 मंगलवार 02 फरवरी 2027
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स
शाम 7:30 बजे
मुंबई
20 बुधवार 03 फरवरी 2027
दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्ज
शाम 7:30 बजे
मुंबई
21 शुक्रवार 05 फरवरी 2027
एलिमिनेटर (Eliminator)
शाम 7:30 बजे
मुंबई
22 रविवार 07 फरवरी 2027
फाइनल (Final)
शाम 7:30 बजे
मुंबई
यह भी पढ़ें: शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा

Original source: www.abplive.com →