अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम में नहीं मिली जगह, तो Krunal Pandya ने सोशल मीडिया पर लिख दी दिल की बात
Team India T20 Full Squad for AFG Series 2026: मंगलवार को बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में चार ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी फिटनेस पर अभी भी सवाल हैं, जिसमें हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर भी शामिल हैं। इन तीनों के चोटिल होने की वजह से क्रुणाल पांड्या को इस सीरीज में शामिल होने की खबरें चल रही थीं। उधर, क्रुणाल पांड्या को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया और चोटिल खिलाड़ियों के साथ अफगानिस्तान सीरीज खेलने का फैसला किया।
Original source: cms.patrika.com →